गया जी में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों ने रखीं 3 मांगें, विशेष हथकरघा योजना और आयोग गठन की मांग

गया जी में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों ने कृषि मंत्री के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं. विशेष हथकरघा योजना, राज्य बुनकर आयोग गठन और महिला-युवा नीति निर्धारण की मांग की गई है.

गया जी में 12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा को भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक गोपाल प्रसाद पटवा ने सूत काटने का चरखा सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस अवसर पर श्री पटवा ने गयाजी जिले के बुनकरों की ओर से मंत्री जी के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं.

बुनकरों द्वारा रखी गई प्रमुख मांगें

रखी गई मांगों में गयाजी जिला के लिए विशेष हथकरघा योजना लागू की जाए, राज्य बुनकर एवं दस्तकार आयोग का गठन किया जाए और हैंडलूम प्रक्षेत्र योजना से महिलाओं एवं युवाओं को जोड़ने के लिए विशेष नीति निर्धारण हो, शामिल हैं.

बुनकरों की विरासत और आत्मनिर्भरता का संदेश

श्री पटवा ने कहा कि हथकरघा हमारी विरासत है और बुनकरों के उत्थान के बिना लोकल फॉर वोकल का सपना अधूरा है. गयाजी के बुनकर आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए सरकार से ठोस कदम की अपेक्षा है.

Also Read :PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

मंत्री का आश्वासन और प्रतिक्रिया

मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुनकरों की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >