छोटी-छोटी समस्याओं के कारण वाटर सप्लाइ बंद, जल संकट गहराया

शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की बढ़ती समस्या को लेकर बीडीओ स्नेहिल आनंद व प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों और पीएचइडी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की.

शेरघाटी.

शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र में पेयजल की बढ़ती समस्या को लेकर बीडीओ स्नेहिल आनंद व प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार ने जनप्रतिनिधियों और पीएचइडी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की. बैठक के बाद बीडीओ ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कई नल जल योजनाएं खराब हैं जिसकी सूचना आने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे यथाशीघ्र दुरुस्त करने को लेकर बातचीत की गयी है. उन्होंने कहा कि इस बैठक में सभी मुखिया पंचायत समिति सदस्यों ने अवगत कराया की कहीं मोटर खराब रहने के कारण तो कहीं स्टार्टर खराब रहने के कारण नल जल योजना बंद है. इसकी वजह से ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है. इधर पीएचइडी के अधिकारियों ने बैठक के उपरांत कहा कि एक सप्ताह के भीतर बंद पड़े सभी नल जल योजना की मरम्मत करायी जायेगी और पेयजल आपूर्ति बहाल की जायेगी. बीडीओ ने कहा कि निर्धारित समय के अनुसार नल जल योजना की मरम्मती अगर नहीं की गयी, तो इसकी शिकायत जिले के वरीय अधिकारियों से की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >