गया जी के विष्णुपद मंदिर और सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना पर ₹3,516 करोड़ खर्च का प्रस्ताव, रोमित कुमार ने बताया ऐतिहासिक

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के विधायक रोमित कुमार ने गया के विष्णुपद मंदिर परिसर और सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के समग्र विकास के लिए ₹3,516 करोड़ के प्रस्ताव का स्वागत किया है. उन्होंने इस पहल को गया और बिहार के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है.

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के अतरी विधायक रोमित कुमार ने विष्णुपद मंदिर परिसर के समग्र विकास और सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किए जाने का स्वागत किया है. उन्होंने इसे गया और बिहार के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है.

विधायक ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

रोमित कुमार ने कहा कि गया के सांसद, हम (से.) के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के प्रयासों से विष्णुपद धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है.

विष्णुपद मंदिर के विकास के लिए ₹2,520 करोड़ और सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए ₹996.05 करोड़, कुल ₹3,516.05 करोड़ का प्रस्ताव है.

धार्मिक पहचान और पर्यटन को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से गया की धार्मिक पहचान को नई भव्यता मिलेगी. पर्यटन, रोजगार, स्थानीय व्यापार और कृषि को बढ़ावा मिलेगा. क्षेत्र के विकास में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी.

प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री का आभार

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जीतन राम मांझी के प्रति आभार जताया है. विकास कार्यों से क्षेत्र में समृद्धि आने की बात कही है. जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार सिन्हा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >