84 केन बियर के साथ छोटकी नवादा के दो युवक गिरफ्तार

आरपीएफ की टीम ने शनिवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म स्थित फुट ओवरब्रिज के पास दो युवकों को केन बियर के साथ गिरफ्तार किया.

गया. आरपीएफ की टीम ने शनिवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म स्थित फुट ओवरब्रिज के पास दो युवकों को केन बियर के साथ गिरफ्तार किया. दोनों युवकों की पहचान डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी नवादा के रहनेवाले कुंदन कुमार व आदित्य कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव व रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान दो युवकों को तेजी से भगाते हुए देखा गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों के पास से 84 केन बियर बरामद किया गया है. दोनों युवकों के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव के अलावा में आरपीएफ सब इंस्पेक्टर जावेद एकबाल,जान एसके राय,शशि शेखर, देवेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार चौधरी सहित अन्य जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >