हादसे में दो की मौत, चार लोग घायल

हादसे में दो की मौत, चार लोग घायल

अतरी. अतरी-जेठियन भिंडस सड़क पर बारा मोड़ के निकट खड़े ऑटो में विपरीत दिशा से आ रहे चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मारी. इससे ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गयी. साथ ही चार लोग घायल हो गये. इस संबंध में गेहलौर पंचायत मुखिया ठाकुर राणा रंजीत सिंह ने बताया कि गेहलौर गांव के हरेराम राम की 55 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी मौके पर ही दम तोड़ दी़ वहीं वजीरगंज थाना क्षेत्र के बरबिगहा गांव के 60 वर्षीय कुलदीप यादव की मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल गया में मौत हो गयी. वहीं, अन्य चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. चारपहिया वाहन चालक को गेहलौर पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले आयी. इस संबंध में गेहलौर थाना प्रभारी रेखा कुमारी ने बतायी कि इस मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >