गया जी : टोटो की चपेट में आने से नर्सरी के छात्र की मौत, स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा

गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसे में नर्सरी के छात्र की टोटो से कुचलकर मौत हो गई. स्कूल से घर लौट रहे सत्यम को तेज रफ्तार टोटो ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

गया जी के गुरुआ थाना क्षेत्र के सगाही बाजार में शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो की चपेट में आने से नर्सरी के एक मासूम छात्र की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान सगाही गांव निवासी गौतम यादव के पांच वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि सत्यम स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रहा था. इसी दौरान सगाही बाजार के राजन मोड़ के समीप तेज रफ्तार टोटो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी गंभीर थी कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस की कार्रवाई और ग्रामीणों की भीड़

घटना की सूचना मिलते ही गुरुआ थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं और चालक की लापरवाही पर नाराजगी भी देखी गयी.

परिजन का रो-रोकर बुरा हाल और शोक की लहर

मासूम की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

Also Read :PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

पुलिस की जांच और थानाध्यक्ष का बयान

पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है. थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pramod kumar verma gurua

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >