भंडारे के साथ पूरा हुआ तीन दिवसीय परशुराम महोत्सव

फतेहपुर में आयोजित परशुराम महोत्सव शनिवार को भंडारे के बाद समाप्त हो गया. तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि भूमिहार समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

फतेहपुर. फतेहपुर में आयोजित परशुराम महोत्सव शनिवार को भंडारे के बाद समाप्त हो गया. तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि भूमिहार समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पहले दिन जहां प्रतिमा पूजा की गयी. दूसरे दिन पूरे नगर पंचायत में भगवान परशुराम की झांकी निकाली गयी. वहीं शनिवार को वभनटोली में भंडारे का आयोजन किया. इस दौरान लोगों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया. भंडारे के उपरांत अगले साल होने वाले इस आयोजन को लेकर रणनीति बनायी गयी. वहीं भगवान परशुराम के आदर्श व उसूल के साथ समाज को संगठित कर आगे लेकर चलने की बात कही गयी. ग्रामीणों ने बताया कि भगवान परशुराम के द्वारा अपने सम्मान व अस्तित्व की रक्षार्थ शस्त्र व शास्त्र दोनों का प्रयोग की बात कही गयी थी. महोत्सव की सफलता में पूर्व पंचायत समिति सदस्य उदय सिंह, ब्रजकिशोर सिंह उर्फ किरानी बाबू, रवि सिंह, राजीव उर्फ राजू सिंह, उजाला सिंह, राजीव उर्फ छोटू, समर राठौड़, विकास कुमार, इंद्रजीत तिवारी, रामानंद पांडेय, धनंजय पांडेय सहित सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >