कुर्बानी का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मना

प्रखंड क्षेत्र के बाजार व ग्रामीण इलाकों में कुर्बानी का पर्व बकरीद शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ.

परैया. प्रखंड क्षेत्र के बाजार व ग्रामीण इलाकों में कुर्बानी का पर्व बकरीद शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ. परैया बाजार, दखनेर, खारपर, बगाही, सोलरा आदि मस्जिदों में शनिवार की सुबह लोगों द्वारा नमाज अदा की गयी. बच्चों के बीच नमाज के समय विशेष उमंग व उत्साह देखा गया. नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गयी. ग्रामीण मोहम्मद नौशाद ने बताया कि ईद-उल-जुहा पर्व जिसे बकरीद के नाम से लोग जानते है इसमें अल्लाह के नाम पर बकरे की कुर्बानी दी गयी. विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी जगह हर्ष व उल्लास के साथ बकरीद त्योहार को मनाया गया. प्रखंड के सोलरा, दखनेर व परैया बाजार में सुरक्षा बलों की विशेष व्यवस्था परैया थानाध्यक्ष सर्वनारायण के द्वारा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >