मजदूर का शव पहुंचा डोभी, घर में मचा कोहराम

20 दिन पहले ठेकेदार के जरिये लोहा फैक्ट्री में काम करने के लिए गये नगर पंचायत डोभी के वार्ड एक के रामजी मांझी का शव गुरुवार को घर पहुंचा.

डोभी. 20 दिन पहले ठेकेदार के जरिये लोहा फैक्ट्री में काम करने के लिए गये नगर पंचायत डोभी के वार्ड एक के रामजी मांझी का शव गुरुवार को घर पहुंचा. वह कमाने के लिए राजस्थान के कोटा शहर में गया था. वहां उसकी मौत तीन दिन पूर्व हो गयी थी. ठेकेदार ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर गुरुवार को घर पहुंचाया व भाग गया. शव के एंबुलेंस के माध्यम से घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. मृतक के भांजे उपेंद्र मांझी ने बताया कि उनके मामा को जबरन ठेकेदार ले गया था. उसकी तबीयत खराब थी. इलाज चल रहा था. फिर भी अपने फायदे के कारण शारीरिक शोषण किया गया. मजदूर का पंजीयन भी नहीं करवाया गया.इसके कारण परिजनों को की लाभ नहीं मिल सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >