गया-दिल्ली के बीच चलायी गयी समर स्पेशल ट्रेन

शादी-विवाह व गर्मी की छुट्टी को लेकर लगातार भीड़ बढ़ रही है. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे की ओर से अलग-अलग स्टेशनों से समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है.

गया. शादी-विवाह व गर्मी की छुट्टी को लेकर लगातार भीड़ बढ़ रही है. भीड़ को नियंत्रण करने के लिए रेलवे की ओर से अलग-अलग स्टेशनों से समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है, ताकि भीड़ को नियंत्रण किया जा सके. गया से दिल्ली के बीच सोमवार को समर स्पेशल ट्रेन चलायी गयी. इससे यात्रियों को सफर करने में काफी सुविधा मिली. बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 04064 व 04063 नयी दिल्ली-गया-नयी दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस 21 अप्रैल सोमवार से शुरू की गयी है. यह ट्रेन 10 जुलाई तक चलायी जायेगी. बताया जाता है कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को नयी दिल्ली से और 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को गया से कुल 24 फेरों में चलायी जायेगी. यह ट्रेन सुबह 09:30 बजे नयी दिल्ली से प्रस्थान कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. होते हुए रात 03:15 बजे गया पहुंचेगी. वापसी में सुबह 04:45 बजे गया से चलकर रात 10:35 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >