किसी की पत्नी छूट गयी तो किसी की बच्ची, आरपीएफ ने मिलाया

गया रेलवे स्टेशन स्थित अलग-अलग प्लेटफॉर्मों पर गुरुवार को आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान किसी पत्नी को पति से मिलाया, तो परिजनों को बच्ची से मिलाया.

गया. गया रेलवे स्टेशन स्थित अलग-अलग प्लेटफॉर्मों पर गुरुवार को आरपीएफ की टीम ने कार्रवाई की. इस दौरान किसी पत्नी को पति से मिलाया, तो परिजनों को बच्ची से मिलाया. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि सीनियर कमांडेंट जेथिन बी राज के निर्देश पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गया जंक्शन पर आयी जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच से एक महिला कुछ काम के लिए उतरी. लेकिन, कुछ देरी के बाद ट्रेन खुल गयी. महिला गया रेलवे स्टेशन पर छूट गयी. महिला के साथ सफर कर रहा उसका पति बेचैन हो गया और इसकी सूचना आरपीएफ की टीम को दी. आरपीएफ की टीम ने महिला को खोजबीन कर ढूंढ निकाला. दंपती पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के थे. दूसरी तरफ चार वर्ष की एक बच्ची प्लेटफॉर्म पर सहमी सी नजर आयी तो आरपीएफ की टीम साथ ले आयी. अपना नाम व पता बताया. इसके बाद अनाउंसमेंट कराया गया. इसके बाद मानपुर के रहनेवाले उसके परिवार के लोग आये. बताया कि पटना-गया सवारी गाड़ी से गया जंक्शन पर उतर कर ऑटो रिक्शा पर बैठ गये. बच्ची उतर गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >