धंधेबाज गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह जगदीशपुर गांव के गदहिया आहर समीप से बाइक सवार शराब धंधेबाज को 20 लीटर महुआ शराब के साथ दबोच लिया.

मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार की सुबह जगदीशपुर गांव के गदहिया आहर समीप से बाइक सवार शराब धंधेबाज को 20 लीटर महुआ शराब के साथ दबोच लिया. थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि शराब धंधेबाज की पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत भगत चंद गांव निवासी मथुरा यादव के 25 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के रूप में की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना से शराब धंधेबाज पंकज को एसआइ अवध किशोर प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी कर अरेस्ट किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >