कलशयात्रा के साथ शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

कलशयात्रा के साथ शिव मंदिर प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

फोटो-गया-गुरारू-01- कार्यक्रम में शामिल लोग

गुरारू.

प्रखंड के शंकर बिगहा गांव में शनिवार को नवनिर्मित शिव मंदिर में सात दिवसीय श्री शिव प्राणप्रतिष्ठा महायज्ञ का धूमधाम से शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयकारों के बीच भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया. श्रद्धालु पैदल चलकर पास में शंकर बिगहा गांव में स्थित सूर्यमंदिर नेरा नदी घाट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया. जदयू के वरीय नेता शंभु सिंह ने बताया कि सात दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ आचार्य नंद गोपाल जी महाराज के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह यज्ञ दो मई से आठ मई तक कार्यक्रम होगा. मौके पर भाजपा के वरीय नेता जटाशंकर सिंह, भोला सिंह, परशुराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पप्पू सिंह समेत कई लोग शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >