शेरघाटी-चेरकी-गया मुख्य मार्ग बदहाल, गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा, मरम्मत की मांग तेज

Sherghati Cherki Gaya Road: शेरघाटी-चेरकी-गया मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत की मांग की है.

गया जी से नवीन कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
Sherghati Cherki Gaya Road:
शेरघाटी से चेरकी होते हुए गया जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति बदतर होती जा रही है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं और कई स्थानों से पिच पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में हालात और भी गंभीर हो जाती हैं. हल्की बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव होने से गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है.

गया-चेरकी मार्ग का हाल बेहाल

जानकारी के अनुसार, गया-चेरकी मार्ग पर जोगापुर, राजा बिगहा, सगाही, खंडैल, इमलिया स्थान, दरियापुर समेत कई स्थानों पर सड़क जर्जर हो चुकी है. सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

गया जी की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

बदलहाल स्थिति में 3 किमी लंबी सड़क

वहीं, शहर के मुख्य मार्ग नई बाजार से गोलाबाजार होते हुए डाकबंगला तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क भी बदहाल स्थिति में है. यह सड़क भी इसी मार्ग का हिस्सा है और यह शहर का प्रमुख मार्ग है, जिससे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है. इसी मार्ग पर अनुमंडल पदाधिकारी का आवास, नगर पर्षद कार्यालय, विभिन्न बैंक, सीबीएसई से मान्यता प्राप्त कई विद्यालय, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सहित कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थान स्थित हैं. इसके बावजूद सड़क की स्थिति वर्षों से दयनीय बनी हुई है.

विभागीय लापरवाही के लगे आरोप

राजद नेता प्रमोद वर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 में इस सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन लगभग आठ वर्ष बीत जाने के बाद भी इसकी समुचित मरम्मत नहीं कराई गई. जो विभागीय लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि यह सड़क पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) के अधीन है और विभाग को नियमित रूप से इसका रखरखाव करना चाहिए. शहरवासियों का कहना है कि नगर पर्षद द्वारा कई बार गड्ढों को भरने का कार्य कराया गया, लेकिन बरसात के दौरान स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है.

मेंटेनेंस नहीं होने के कारण जर्जर हुई सड़क

स्थानीय व्यवसायी शंकर गुप्ता, संजय कुमार, प्रदीप कुमार और सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि शहर के एकमात्र मुख्य मार्ग का नियमित मेंटेनेंस नहीं होने से सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है. भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है, शीघ्र ही सड़क निर्माण एवं मरम्मत की मांग की गई है.

विधानसभा में भी उठा था मुद्दा

इधर, इस संबंध में जानकारी के लिए पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर लगातार नॉट रीचेबल बताता रहा. शहरवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब सड़क के जीर्णोद्धार की मांग की है.
बता दें कि 26 फरवरी 2026 को विधानसभा में स्थानीय विधायक उदय कुमार सिंह ने चेरकी -गया मार्ग मरम्मत एवं चौड़ीकरण का मामला उठा चुके हैं.

Also Read: गया जी: फर्जी डॉक्यूमेंट्स दिखाकर बैंक से लिया 3.80 करोड़ का वाहन लोन, ऑडिट में खुला राज, अधिकारी सहित 28 पर केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >