गया जी : गुरारू CHC में अचानक पहुंचे टिकारी एसडीओ, दवा स्टॉक और साफ-सफाई की जांच

टिकारी एसडीओ प्रवीण कुमार कुंदन ने गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को टिकारी एसडीओ प्रवीण कुमार कुंदन ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान गुरारू बीडीओ संभव कुमार सिंह भी मौजूद रहे.

एसडीओ के अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों में भी हलचल देखी गई. एसडीओ ने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्डों, परिसर, मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई की व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया.

इस दौरान अस्पताल में मौजूद दवाओं के स्टॉक और उसकी उपलब्धता की भी जांच की गई. अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाओं से जुड़ी कमियों को भी देखा और आवश्यक जानकारी ली.

मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

निरीक्षण के बाद एसडीओ प्रवीण कुमार कुंदन ने बताया कि मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था और दवा के स्टॉक की जांच की गई है.

उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल की व्यवस्थाओं का नियमित रूप से निरीक्षण जरूरी है.

एसडीओ ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था को लेकर संबंधित कर्मियों से भी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कर्मियों और मरीजों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा होती रही. निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे.

Also Read : गया जी में CBN की छापेमारी, नकली दवाओं का जखीरा बरामद, डायरी खोलेगी डॉक्टरों के राज ?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >