Gaya News : गया जी जिले के वजीरगंज प्रखंड की कारी एवं कुर्किहार पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे. शिविर में सबसे अधिक जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र तथा जमीन से जुड़े विवादित मामलों की शिकायतें सामने आईं.
15 में से 10 मामलों का मौके पर समाधान
कुल 15 मामलों की सुनवाई की गई, जिसमें 10 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया. वहीं, शेष पांच मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजते हुए नियमानुसार निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया और संबंधित विभाग से संपर्क करने की जानकारी भी दी.
स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान का उद्देश्य
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना रहा. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक ही स्थान पर सुनकर उनके समाधान की पहल की जा रही है.
शिविर में कई प्रमुख अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर थानाध्यक्ष नीरज कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, राजस्व अधिकारी, राजस्व कर्मचारी अनिल कुमार, स्वच्छता समन्वयक अनिल कुमार सहित बिजली विभाग एवं पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
