रघुनाथखाप में बिजली का पोल दुरुस्त नहीं होने पर सड़क की जाम

गुरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथखाप गांव के निकट चार दिन पहले तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया था.

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथखाप गांव के निकट चार दिन पहले तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया था. इससे वहां बिजली बाधित थी. इस समस्या को समाधान के लिए रघुनाथखाप गांव के ग्रामीणों ने विभाग को सूचना दी थी. इसके बावजूद भी पोल दुरुस्त नही होने से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को गुरुआ-मथुरापुर मुख्य सड़क को रघुनाथखाप गांव के निकट घंटों जाम कर दिया. इससे कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इस मामले की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस दल-बल के साथ पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटा दिया. इस संबंध में बिजली विभाग के जेइ राम कृष्ण मणि ने बताया कि रघुनाथ खाप गांव में बिजली का पोल टूटने की सूचना मिला थी. इसके बाद वहां बिजली विभाग का टीम पहुंचकर टूटे पोल को हटाकर नया पोल लगा दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >