शिव मंदिर स्थापना को लेकर अनुष्ठान प्रारंभ

इमामगंज के समाजसेवी भवानी सिंह के आवास के नजदीक शिव मंदिर की भव्य स्थापना को लेकर भगवान शिव को निमंत्रण देने के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ हो गया.

इमामगंज. इमामगंज के समाजसेवी भवानी सिंह के आवास के नजदीक शिव मंदिर की भव्य स्थापना को लेकर भगवान शिव को निमंत्रण देने के साथ तीन दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ हो गया. इस संबंध में भवानी सिंह ने बताया कि बुधवार को भगवान शिव को निमंत्रण दिया गया है. झरहा देवी मंदिर, इमामगंज नीचे बाजार स्थित हनुमान मंदिर, गांधी मैदान स्थित दुर्गास्थान व ब्रह्म बाबा स्थान का भ्रमण व आशीर्वाद लिया गया है. उन्होंने बताया कि गुरुवार को कलश यात्रा के बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. नौ मई को वैदिक मंत्रोचारण के साथ शिव पंचानन की स्थापना होगी. इसके पश्चात भव्य भंडारा का आयोजन किया जायेगा. इस कार्य में प्रदीप सिंह, कारू सिंह, चिकु सिंह, पंडित सिंह, पैक्स अध्यक्ष बबलू सिंह, सुजीत सिंह, विकास कुमार कश्यप सहित दर्जनों लोग लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >