गया जंक्शन पर रेलयात्रियों को जल्द मिलेंगी नयी सुविधाएं

पीएम नरेंद्र मोदी 22 अगस्त गया जी पहुंचेंगे, स्टेशन पर जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां

पीएम नरेंद्र मोदी 22 अगस्त गया जी पहुंचेंगे, स्टेशन पर जोर-शोर से चल रहीं तैयारियां

नयी बिल्डिंग के उद्घाटन की उम्मीद

संवाददाता, गया जी.

गया जंक्शन की नयी बिल्डिंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उद्घाटन करने की उम्मीद जतायी गयी है. 22 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया जी आयेंगे. पीएम के आने की सूचना मिलने के बाद कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय अधिकारियों ने कामकाज तेज कर दिया है. अतिरिक्त मजदूर लगाकर कामकाज को पूरा करने में जुटे हैं. हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इसकी कोई जानकारी नहीं है और वरीय अधिकारियों से कोई पत्र भेजा गया है. लेकिन, गया जंक्शन की नयी बिल्डिंग का कामकाज तेजी से की जा रहा है. बता दें कि जंक्शन की बिल्डिंग का उद्घाटन होने से यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेंगी. इससे पितृपक्ष मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधाएं मिलेंगी. उद्घाटन होने के बाद श्रद्धालुओं के साथ-साथ रेलयात्रियों को वेटिंग रूम, एसी वेटिंग हॉल, स्केलेटर, लिफ्ट व नये-नये रिजर्वेशन काउंटर व टिकटघर की सुविधा मिलेगी. गया जंक्शन की बिल्डिंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है.

डेल्हा साइड वेटिंग रूम में यात्रियों के बैठने की सुविधा

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि डेल्हा साइड वातानुकूलित प्रतीक्षालय, स्वच्छ और सुरक्षित वॉशरूम, खानपान स्टॉल, वाइ-फाइ और चार्जिंग प्वाइंट व प्रवेश व निकास द्वार की सुविधा शुरू कर दी गयी है. पहले महीने से एक्सेलेटर की सुविधा भी शुरू हो जायेगी. स्टेशन परिसर में टिकट वेंडिंग मशीन, नये रिजर्वेशन काउंटर, टिकटघर, बाइक स्टैंड, ऑटो स्टैंड व हर प्लेटफॉर्म की लंबाई और चौड़ाई भी बढ़ा दी गयी है.

यात्रियों में उत्साह, संख्या में हो रही वृद्धि

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन 60 से 70 हजार यात्री गया रेलवे स्टेशन से सफर करते थे, अब यह संख्या एक लाख से अधिक पहुंच चुकी है. वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनने के बाद यात्रियों की संख्या में और भी वृद्धि की संभावना है. सुविधाओं के चलते यात्री अपनी यात्रा के दौरान अधिक संतुष्ट और प्रसन्न अनुभव करेंगे.

ये होंगी प्रमुख सुविधाएं

वातानुकूलित प्रतीक्षालय

स्वच्छ और सुरक्षित शौचालयअत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणखानपान स्टॉल व शॉपिंग की सुविधाएंफास्ट टिकटिंग के लिए वेंडिंग मशीनवाई-फाई व चार्जिंग प्वाइंट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >