गया जंक्शन पर रेलवे की बड़ी कार्रवाई, बिना टिकट पकड़े गए 460 यात्री, वसूला गया ₹2.40 लाख जुर्माना

Railway Mega Drive: रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ डीडीयू मंडल ने बड़ा अभियान चलाया है. गया, सासाराम और डेहरी ऑन सोन जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान सैकड़ों यात्रियों की जांच की गई.

गया जी से रोहित कुमार सिंह की रिपोर्ट
Railway Mega Drive:
रेलवे में बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ डीडीयू मंडल ने बड़ा अभियान चलाया है. गया, सासाराम और डेहरी ऑन सोन जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान सैकड़ों यात्रियों की जांच की गई. इस मेगा ड्राइव में 460 यात्री बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे लाखों रुपये का जुर्माना वसूला गया.

गया, सासाराम और डेहरी जंक्शन पर चला सघन चेकिंग अभियान

डीडीयू मंडल की ओर से बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान के तहत रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, प्रवेश और निकास द्वारों पर यात्रियों की गहन जांच की गई.

ट्रेनों में भी हुई जांच, पकड़े गए 460 यात्री

स्टेशन परिसरों के अलावा गया-डीडीयू रेलखंड पर चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में भी टिकट जांच की गई. टिकट जांच टीमों ने ट्रेन के डिब्बों में जाकर यात्रियों के टिकटों की जांच की और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की. अभियान के दौरान कुल 460 यात्री ऐसे पाए गए जो या तो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे या उनके पास यात्रा के लिए उचित प्राधिकार नहीं था.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

रेलवे ने वसूला ₹2.40 लाख से अधिक जुर्माना

रेलवे अधिकारियों ने सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की. विशेष जांच अभियान के दौरान पकड़े गए यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल ₹2,40,670 की राशि वसूल की गई. रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह अभियान राजस्व संरक्षण और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया.

आरपीएफ और टिकट जांच स्टाफ ने मिलकर चलाया अभियान

इस मेगा ड्राइव को टिकट जांच स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीमों ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया. स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी गई. रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें. रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा करना रेलवे अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और पकड़े जाने पर जुर्माना या अन्य कानूनी कार्रवाई हो सकती है.

टिकट खरीदना हुआ आसान

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने टिकट काउंटर, मोबाइल एप, ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) और अन्य अधिकृत माध्यमों से टिकट खरीदने की सलाह दी है. अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल सुविधाओं के कारण अब टिकट लेना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.डीडीयू मंडल ने साफ संकेत दिए हैं कि बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने और यात्रियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे.

Also Read: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मिले जदयू नेता जितेंद्र कुमार, गया जी के अस्पतालों को लेकर की बड़ी मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >