पुलिस पर हमले के आरोपित के घर चिपकाया इश्तेहार

परैया थाने के पुलिस दल पर हमला करने के मामले में चंदौती थाना स्थित लालगंज गांव के रहनेवाले रामचंद्र यादव के पुत्र आरोपित बबलू यादव उर्फ लंगड़ा के घर ढोल बजा कर इश्तेहार चिपकाया गया.

परैय. परैया थाने के पुलिस दल पर हमला करने के मामले में चंदौती थाना स्थित लालगंज गांव के रहनेवाले रामचंद्र यादव के पुत्र आरोपित बबलू यादव उर्फ लंगड़ा के घर ढोल बजा कर इश्तेहार चिपकाया गया. थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि नवंबर माह में लोदीपुर के निकट मोरहर नदी में डूबकर एक बच्चे की मौत हो गयी थी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया. इसके अलावा तीन पोकलेन मशीन, बालू घाट के कार्यालय आदि को जला दिया. पुलिस सूचना के आधार पर घटनास्थल पहुंची. जहां उपद्रवियों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गयी. उक्त मामले में 29 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ पुलिस पर हमला का आरोपित बनाया गया था. इसमें अन्य आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. मामले का आरोपित लालगंज निवासी रामचंद्र यादव के पुत्र बबलू यादव उर्फ लंगड़ा फरार चल रहा है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबाव बना रही है. रविवार को पुलिस ने ढोल बजाकर बबलू यादव के घर इश्तेहार चिपकाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >