अवैध भट्ठी को पुलिस ने किया नष्ट, तीन धंधेबाज गिरफ्तार

इमामगंज पुलिस ने रविवार को कादिरगंज जंगल में छापेमारी कर एक अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए शराब बरामद किया गया.

इमामगंज. इमामगंज पुलिस ने रविवार को कादिरगंज जंगल में छापेमारी कर एक अवैध शराब भट्ठी को ध्वस्त करते हुए शराब बरामद किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शराब भट्ठी से भारी मात्रा में अर्ध निर्मित शराब को नष्ट किया गया. इस दौरान शराब भट्ठी में छुपाकर रखी 70 लीटर देसी शराब के साथ तीन भट्ठी संचालकाें को गिरफ्तार किया गया. इसमें छोटका करासन गांव के रहनेवाले मुंगेसर यादव, जग्गू यादव व कादिरगंज गांव के रहने वाले भोला भुइंया शामिल हैं. उन्होंने बताया कि ये तीनों धंधेबाज काफी दिनों से जंगल की आड़ में शराब भट्ठी चलाने का का काम कर रहे थे. इन लोगों को पुलिस ने कोर्ट में पेशी करते हुए जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >