पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर गया जी के चांद चौरा मंदिर में विशेष पूजा और हवन, भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

Gaja Ji PM Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गया जी के चांद चौरा स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया. इस दौरान पीएम मोदी की लंबी आयु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई.

Gaja Ji PM Modi Birthday : गया जी के चांद चौरा स्थित दुर्गा मंदिर में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और हवन किया गया. आयोजन में प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की गई.

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी के नेतृत्व में आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में किया गया. मंदिर के पुजारी नारायण शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन संपन्न कराया.

पूजा-अर्चना एवं हवन

डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कही यह बात

इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का सर्वोच्च ध्येय बनाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सार्वजनिक जीवन सेवा, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ा रहा है.

पूजा करते हुए

आत्मनिर्भर और विकसित भारत का किया उल्लेख

डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई.

भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, सारिका वर्मा, वार्ड पार्षद अर्पणा मिश्रा, गुंजा सिंह, संजू देवी, आशा देवी, सोनम कुमारी, शर्मिला देवी, राणा रणजीत सिंह, गोपाल प्रसाद यादव, सुनील बंबईया, रामप्रवेश सिंह, संजय यादव, गोलू ठाकुर, कुंदन सिंह, महेश यादव, बबलू गुप्ता और मंटू कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Also Read : गया जी : प्रेमिका से शादी के लिए घर वाले नहीं मानें तो मोबाइल टावर पर चढ़ा 24 वर्षीय युवक, तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार सिन्हा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >