Bihar Sarkar Gift: पितृपक्ष मेला में तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार देगी उपहार, जिला प्रशासन कर रहा तैयारी...

Pitru Paksha 2024: गयाजी में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित पितृपक्ष मेले में तीर्थ यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा गंगाजल भेंट किया जाएगा. पिंडदान का कर्मकांड करने के बाद जब तीर्थयात्री अपने घर वापस जाने लगेंगे तब उन्हें उपहार के रूप में गंगाजल के पैकेट दिए जाएंगे.

Pitru Paksha 2024: गयाजी में 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक आयोजित पितृपक्ष मेले में तीर्थयात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा गंगाजल भेंट किया जाएगा. सात सितंबर को मेले की तैयारी को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दिए गए निर्देश के बाद जिला प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया जा रहा है.

मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के महाप्रबंधक ज्ञान शंकर ने बताया कि जल संसाधन विभाग द्वारा मानपुर खदान में बनाए गए गंगाजल स्टोरेज प्वाइंट से टैंकर द्वारा जल सुधा डेयरी लाया जाएगा. इसके बाद इसकी पैकेजिंग कर तीर्थयात्रियों के बीच वितरण के लिए जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा.

प्रतिदिन बांटे जाएंगे दस हजार पैकेट गंगाजल

महाप्रबंधक ज्ञान शंकर ने बताया कि डीएम डॉ त्यागराजन द्वारा प्रतिदिन 10 हजार पैकेट गंगाजल की पैकेजिंग करने का निर्देश मिला है. उन्होंने बताया कि डीएम के इस निर्देश का पालन करते हुए गंगाजल की पैकेजिंग कर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा.17 सितंबर से मेला क्षेत्र में सरकारी स्टॉल लगाकर गंगाजल के पैकेट तीर्थयात्रियों के बीच बांटे जाएंगे.

Also Read: बिहार में पहुंच रही चीनी लहसुन की खेप, खरीदारी में बरतें सावधानी, स्वास्थ्य के लिए है हानिकारक, ऐसे करें पहचान

घर जाने के समय उपहार के रूप में मिलेगा गंगाजल

बताया गया कि पिंडदान का कर्मकांड करने के बाद जब तीर्थयात्री अपने घर वापस जाने लगेंगे तब उन्हें उपहार के रूप में गंगाजल के पैकेट दिए जाएंगे. इधर सुधा डेयरी के एचडी ज्ञान शंकर ने गंगाजल की पैकेजिंग को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए अपने कर्मचारियों के साथ बैठक भी की. वहीं जल संसाधन विभाग के वजीरगंज क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश पर सुधा डेयरी को गंगाजल उपलब्ध कराया जा रहा है.

पटना में गंगा में डूबने से युवक की गई जान, पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >