पितृपक्ष मेला में पिंडदानियों की समस्या सुनने को बना कंट्रोल रूम, असुविधा होने पर इस नंबर पर करें कॉल

Pitru Paksha 2024: बिहार के गया में पितृपक्ष मेला में लाखों पिंडदानी आएंगे. उन्हें हर प्रकार की सुविधा व जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है. जिसका हेल्पलाइन नंबर आपको इस आर्टिकल में मिलेगा.

Pitru Paksha 2024: बिहार के गया में पितृपक्ष मेला में लाखों पिंडदानी आएंगे. उन्हें हर प्रकार की सुविधा व जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर शुक्रवार को विष्णुपद मंदिर के पास संवास सदन कार्यालय में कंट्रोल रूम का उद्घाटन डीएम डॉ त्यागराजन ने फीता काट कर किया. साथ ही कॉल सेंटर में प्रतिनियुक्त नेहरू युवा केंद्र के वोलंटियर्स से बातचीत कर आवश्यक निर्देश दिए.

डीएम ने नियंत्रण कक्ष में आए हुए सभी फोन कॉल का अच्छी तरह मॉनीटरिंग करवाने का निर्देश दिया. साथ हीं उन्होंने कहा कि सभी कॉल का अनुपालन प्रतिवेदन तैयार करें, जिससे यह पता चल सके कि किस विषय पर ज्यादा फोन कॉल्स आ रहे हैं.

पिछले वर्ष भी बना था कंट्रोल रूम

डीएम ने बताया कि पितृपक्ष मेला 2024 के अवसर पर विभिन्न देशों एवं राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों को महत्वपूर्ण जानकारी तथा सुविधाओं से संबंधित जानकारी के लिए यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. पिछले वर्ष काफी उत्कृष्ट रूप से नियंत्रण कक्ष को संचालित किया गया गया.

Also Read: पितृपक्ष मेला में गयाजी आना हुआ आसान, तीर्थयात्रियों के लिए टूर पैकेज लॉन्च, मिलेंगी ये सुविधाएं

किसी भी प्रकार की असुविधा हो तो इस नंबर पर करें कॉल

डीएम ने बताया कि तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए इ-समाधान व आइवीआरएस नंबर (Pitru Paksha Mela Control Room Number) जारी किया गया है, जो 9266628168 है. इस आइवीआरएस दूरभाष संख्या के माध्यम से तीर्थयात्री अपने आवश्यकतानुसार जानकारी तथा मदद ले सकते हैं. इस आइवीआरएस नंबर पर सभी संबंधित वरीय पदाधिकारियों का दूरभाष संख्या से लाइनअप रखा गया है, ताकि तीर्थयात्री को सीधे मदद पहुंचाया जा सके.

जिला नियंत्रण कक्ष भी रहेगा एक्टिव

इसके अलावा एक हंटिंग लाइन भी बनाया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 0631 2222500 है. इसके साथ ही जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0631 – 2222253/59 है, इसे भी पितृपक्ष मेला के अवसर पर और भी एक्टिव मोड से कार्य कराया जा रहा है.

पहली बार भागलपुर जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, ट्रायल रन सफल , देखिए वीडियो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >