Gaya Junction: जल्द छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म से चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें, स्टेशन मास्टर ने दिया बड़ा अपडेट

Gaya Junction: स्टेशन मास्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीसरा ट्रायल होने के बाद पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा.

Gaya Junction: गया जंक्शन के छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर सोमवार को दूसरे दिन मालगाड़ी की बोगियों के साथ ट्रायल किया गया. इसका नेतृत्व स्टेशन मास्टर विनोद कुमार सिंह ने किया. मालगाड़ी की बोगियों के साथ ट्रायल के दौरान रेलवे लाइन, रेलवे पटरी के साथ-साथ सिस्टम की भी जांच की गयी. दूसरे दिन का भी ट्रायल सफल रहा. अब मंगलवार को तीसरे तीन भी ट्रायल होगा. तीसरे दिन के ट्रायल सफल होने के बाद पहले फेज में मालगाड़ियों का परिचालन किया जायेगा. मालगाड़ियों का परिचालन होने के बाद पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जायेगा.

बदल गया छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म का रूप

गया जंक्शन के छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर 24 नवंबर से लेकर सात जनवरी तक मेगा ब्लॉक को लेकर विकास का काम तेजी से किया जा रहा है. काम पूरा होने के बाद छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर लाइट, प्लेटफॉर्म की लंबाई, चौड़ाई व ऊंचाई के साथ-साथ विस्तारीकरण किया गया है. रेलवे अधिकारियों की टीम ने बताया कि ट्रायल के दौरान बोगियों में विशेष प्रकार के ब्रेक और सस्पेंशन सिस्टम लगे थे, जो मालगाड़ी की गति और स्थिरता में सुधार करने में मदद करते हैं. रेलवे विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे दिन का भी ट्रायल सफल रहा है. इसके परिणामों को अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किया जायेगा.

गया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या बोले स्टेशन मास्टर

स्टेशन मास्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छह और सात नंबर प्लेटफॉर्म पर सफलतापूर्वक दूसरा ट्रायल मालगाड़ी की बोगियों के साथ किया गया है. पहला ट्रायल रविवार को किया गया था. वह भी सफल रहा. उन्होंने कहा कि पहले दिन इंजन लाइट के साथ ट्रायल किया गया था. तीसरा ट्रायल होने के बाद जल्द ही पैसेंजर ट्रेनों का भी परिचालन शुरू किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: 35 करोड़ की लागत से गया में बनेगा नया बस टर्मिनल, 4.95 एकड़ जमीन चिह्नित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >