वजीरगंज भाजपा दक्षिणी मंडल युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने पंकज

वजीरगंज में भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यसमिति का गठन शुक्रवार को किया गया. इसमें भाजपा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ संजय को बनाया गया.

वजीरगंज. वजीरगंज में भाजपा दक्षिणी मंडल के कार्यसमिति का गठन शुक्रवार को किया गया. इसमें भाजपा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंकज कुमार उर्फ संजय को बनाया गया. इसके लिए दखिनगांव में एक बैठक कर मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार सिन्हा ने सभी प्रकोष्ठ के चयनित लोगों को दायित्व सुपुर्द किया. मौके पर जिला मंडल प्रभारी प्रमोद चौधरी, लोकसभा संयोजक क्षितिज मोहन, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह व संजय कुमार ने प्रकोष्ठ अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं. पार्टी को मजबूत बनाने का मंत्र दिया. जबकि किसान मोर्चे के लिए अरविंद शर्मा, महिला मोर्चे के मुखिया पुनिता वैश्यकियार, अनुसूचित जाति के विनोद चौधरी, अति पिछड़ा मोर्चा के सनोज कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शहनवाज आलम एवं मंडल उपाध्यक्ष मदन साव व महामंत्री प्रविण सिंह व जितेंद्र कुमार को बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >