गया में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: वीकेंड पर 45 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

गया जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. बारिश और तेज हवाओं के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं मौसमी बीमारियों ने भी लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है.

गया (कंचन की रिपोर्ट). गया जिले के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है. बारिश और तेज हवाओं के कारण जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं मौसमी बीमारियों ने भी लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग ने वीकेंड के लिए जिले में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है.

वीकेंड के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

शनिवार: जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

रविवार: येलो अलर्ट रहेगा.

हवा की रफ्तार: 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

खतरा: गरज के साथ भारी बारिश और वज्रपात (ठनका गिरने) की प्रबल संभावना है.

शुक्रवार को 40 kmph की रफ्तार से चलीं हवाएं

इससे पहले शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा. सुबह थोड़ी देर के लिए धूप खिली, लेकिन साढ़े सात बजे तक आसमान में काले बादल छा गए. जिले के कई इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और रिमझिम से लेकर मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई. शुक्रवार को गया का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

घर-घर में बिछीं मौसमी बीमारियों की खटिया

कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश की फुहारों और पछुआ-पूर्वा हवाओं के असर से जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है. तापमान में इस अचानक बदलाव के कारण घर-घर में सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है.

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों को बदलते मौसम में अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है. विशेष रूप से तेज बारिश और आंधी के दौरान सुरक्षित व पक्के स्थानों पर ही शरण लेने को कहा गया है, ताकि वज्रपात जैसी जानलेवा दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >