ऑपरेशन यात्री सुरक्षा: चोरी के मोबाइल के साथ 14 वर्षीय बालक पकड़ाया

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है. गया में गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में घूम रहे 14 वर्षीय किशोर को पकड़ा गया. पूछताछ में उसने ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल चोरी करना कबूल किया.

Gaya Ji News : आरपीएफ पोस्ट गया ने 'ऑपरेशन यात्री सुरक्षा' के तहत विशेष कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मोबाइल फोन के साथ 14 वर्षीय एक नाबालिग किशोर को पकड़ा है. उसके पास से बरामद रेडमी कंपनी के एंड्रॉइड मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बतायी गयी है.

रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में दिखा किशोर

आरपीएफ से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक आर.के. सिंह, प्रधान आरक्षी शशिंद्र कुमार और आरक्षी प्रिंस कुमार मानपुर स्टेशन से ईश्वर चौधरी हॉल्ट के बीच ट्रैक पर नियमित गश्त पर थे. इसी दौरान ईश्वर चौधरी हॉल्ट और आरओबी (ROB) के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे एक किशोर बेहद संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया.

ट्रेनों और स्टेशनों पर मोबाइल चोरी की बात कबूली

गश्ती टीम द्वारा रोके जाने और पूछताछ किए जाने के दौरान वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और बुरी तरह घबराने लगा. इसके बाद आरपीएफ टीम ने उसे पूरी तरह विश्वास में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपनी उम्र 14 वर्ष बताते हुए साफ स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन और विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने का काम करता है. सुरक्षा बलों द्वारा जब उसकी सघन तलाशी ली गई, तो उसके पास से चोरी का एक रेडमी मोबाइल फोन बरामद हुआ.

जीआरपी थाना गया में मामला दर्ज, कार्रवाई शुरू

आरपीएफ ने इस मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पकड़े गए नाबालिग एवं बरामद किए गए मोबाइल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना गया के सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में उपनिरीक्षक आर.के. सिंह के लिखित शिकायत पत्र के आधार पर जीआरपी थाना गया में कांड संख्या 188/26 दर्ज की गई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की छानबीन और कार्रवाई शुरू कर दी है.

Also Read : शेखपुरा : पैक्स और व्यापार मंडलों को 26 जुलाई तक चावल जमा करने का निर्देश, 1483 MT आपूर्ति अब भी बाकी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rohit kumar singh

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >