शेरघाटी एसडीओ के आवास के पुराने लॉकर से 1.54 लाख के पुराने नोट बरामद, केस दर्ज

शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी के आवास में एक लॉकर से 1.54 लाख के पुराने पांच सौ व एक हजार के पुराने नोट निकाले गये हैं.

शेरघाटी. शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी के आवास में एक लॉकर से 1.54 लाख के पुराने पांच सौ व एक हजार के पुराने नोट निकाले गये हैं. इसको लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर कार्यपालक दंडाधिकारी निर्मल कुमार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है. इधर, अधिकारी की शिकायत के बाद पुलिस ने आइपीसी की धारा 489 बी के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मामले की छानबीन शुरू कर दिया है. विदित हो कि 2016 में 500 व 1000 के पुराने नोटों का चलन बंद हो गया था. करीब आठ साल के बाद एसडीओ आवास के लॉकर से पुराने नोट बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि लॉकर काफी दिनों से बंद था. जिसे अनुमंडल पदाधिकारी सारा असरफ के द्वारा खुलवाया गया ���ो उससे पुराने नोट बरामद हुए हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >