Gaya News : अब सप्ताह के सातों दिन शहर की साफ-सफाई

नगर निगम सभागार में शनिवार को साफ सफाई की समीक्षा बैठक में रविवार को भी सफाई किये जाने का दावा किया गया है.

गया. नगर निगम सभागार में शनिवार को साफ सफाई की समीक्षा बैठक में रविवार को भी सफाई किये जाने का दावा किया गया है. बैठक की अध्यक्षता मेयर डॉ वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान व संचालन सशक्त स्थायी समिति सदस्य डॉ अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने किया. बैठक में डिप्टी मेयर चिंता देवी, प्रभारी नगर आयुक्त श्यामनंदन प्रसाद, स्वच्छता पदाधिकारी मोनू कुमार, शुभम कुमार, सफाई मुख्य निरीक्षक चंद्रमोहन उर्फ चिंटूआदि मौजूद थे. मेयर ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखना निगम की जिम्मेदारी है, इसके लिए संसाधन भी बढ़ाए गये और 18 सड़कों के लिए साफ सफाई के लिए सफाई एजेंसी की ओर से काम भी कराया जा रहा है. लेकिन नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं दिख रही है. अब अलावा रविवार को भी सड़कों से गंदगी हटाई जायेगी. उन्होंने कहा कि अब सप्ताह के सातों दिन शहर की साफ-सफाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >