गया जी : शेरघाटी में बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, 3.5 लाख के गहने और डेढ़ लाख नकद ले गए चोर

शेरघाटी के उचिरमा गांव में एक बंद घर में भीषण चोरी हुई है. गृहस्वामी के लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बंद मिला, लेकिन अंदर से कमरे टूटे हुए और सामान बिखरा पड़ा था. चोरों ने लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया.

प्रतिनिधि, शेरघाटी. शेरघाटी थाना क्षेत्र के उचिरमा गांव में बंद घर में चोरी की घटना सामने आई है. गृहस्वामी कौशल किशोर शर्मा 12 दिनों बाद 17 सितंबर को घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला. दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने पड़ोसी के घर की छत से अंदर देखा, जहां घर के कई कमरों के दरवाजे टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था.

कटर से कब्जे काटकर कमरों में घुसे चोर

गृहस्वामी की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार, चोरों ने कमरों के दरवाजों के कब्जे को कटर से काटकर अंदर प्रवेश किया. इसके बाद ट्रंक और गोदरेज का लॉक खोलकर उसमें रखे आभूषण चोरी कर लिए.

सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र और चेन चोरी

आवेदन के अनुसार, चोर दो सोने की अंगूठी, एक मंगलसूत्र और एक सोने की चेन ले गए. चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब तीन से साढ़े तीन लाख रुपये बतायी गयी है. इसके अलावा घर से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद भी गायब मिले.

चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान | Prabhat Khabar Network

धान-गेहूं और जमीन बिक्री से मिली थी नकदी

गृहस्वामी ने बताया कि चोरी हुई नकदी में कुछ राशि धान-गेहूं बेचकर प्राप्त हुई थी, जबकि कुछ रकम जमीन बिक्री से मिली थी. घर लौटने के बाद सामान बिखरा मिलने पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी.

डायल-112 की सूचना पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी डायल-112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल की स्थिति की जानकारी ली और चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू की.

अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

गृहस्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने चोरी गए आभूषण और नकदी की बरामदगी के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ALSO READ : गया जी: दुबई टी20 टेस्ट के लिए गुरुकुल के छात्र ओबैद रजा का चयन, साउथ दिल्ली प्रीमियर लीग में रह चुके हैं बेस्ट बैट्समैन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नवीन कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >