गया जी : सड़क नहीं बनी तो ग्रामीणों ने उठाया फावड़ा, टिकारी के नवाडीह गांव में श्रमदान से शुरू किया निर्माण कार्य

गया जी के नवाडीह गांव में पक्की सड़क की वर्षों पुरानी मांग पूरी न होने से परेशान ग्रामीणों ने खुद ही फावड़ा उठा लिया है. महिलाएं, पुरुष और युवा एकजुट होकर श्रमदान से गांव तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण कार्य में जुटे हैं. यह पहल गांव की हजारों की आबादी की वर्षों पुरानी समस्या को उजागर करती है.

Gaya Ji Road News : गया जी के टिकारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मऊ पंचायत के नवाडीह गांव के ग्रामीणों की चिर प्रतीक्षित चली आ रही वर्षों से पक्की सड़क की मांग पूरी नहीं होने से परेशान ग्रामीणों ने अब खुद ही समाधान निकालने का फैसला किया है.

गांव तक जाने के लिए आज भी पक्की सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने श्रमदान के जरिए सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है.

महिलाएं, पुरुष व युवा एकजुट होकर मिट्टी भरायी, समतलीकरण और रास्ते को आवागमन योग्य बनाने में जुटे हैं.

गांव के ग्रामीणों ने एक स्वर से बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से पक्की सड़क निर्माण की मांग की गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई. इसका खामियाजा गांव के लोगों को वर्षों से भुगतना पड़ रहा है.

बरसात में बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ती है भारी परेशानी

बरसात के दिनों में सड़क कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है.

कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाने के कारण कई बार बच्चे गिरकर घायल हो जाते हैं और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है. वहीं बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, जो बहुत ही दुखद एवं चित्तीनीय विषय है.

सामाजिक गतिविधियों पर असर और अस्थायी समाधान

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि बारिश के मौसम में रिश्तेदार और अन्य लोग भी गांव आने से कतराते हैं, जिससे सामाजिक गतिविधियां भी प्रभावित होती हैं. ग्रामीणों ने कहा कि श्रमदान से फिलहाल आवागमन की समस्या कुछ हद तक दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन स्थायी समाधान केवल पक्की सड़क निर्माण से ही संभव है.

हजारों की आबादी की समस्या और ग्रामीणों की मांग

ग्रामीण सुनीता देवी, लालो देवी, लालती देवी, रीता देवी, सूर्यमणि देवी, श्रवण कुमार सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस गांव में लगभग एक हजार की आबादी है, फिर भी पक्की सड़क से गांव तक रोड नहीं है.

Also Read :PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से अविलंब गांव तक पक्की सड़क बनाने की मांग की है, ताकि वर्षों पुरानी इस समस्या से स्थायी रूप से निजात मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >