हत्या के मामले का आरोपित फतेहपुर से हुआ गिरफ्तार

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने श्रीरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अजीत मांझी उर्फ आदित्य मांझी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित कारे उर्फ कारू मांझी को गिरफ्तार कर लिया.

मानपुर. मुफस्सिल थाने की पुलिस ने श्रीरामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अजीत मांझी उर्फ आदित्य मांझी हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपित कारे उर्फ कारू मांझी को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, आरोपित घटना के बाद से ही घर छोड़कर फरार चल रहा था. तभी सूचना के आधार पर फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वासा नदी तट स्थित एक झोंपडीनुमा घर से दबोच लिया गया. गौरतलब है थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर गांव का रहनेवाला 24 वर्षीय अजीत मांझी उर्फ आदित्य को जमीन विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद पीड़ित परिवार के घर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी एवं कांग्रेस युवा नेता डॉ शशि शेखर सिंह भी जाकर मिल चुके थे और घटना में शामिल आरोपितों की गिरफ्तार करने की मांग एसएसपी आनंद कुमार से कर चुके थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >