सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

गया-राजगीर एनएच 82 पर थाना क्षेत्र अंतर्गत एरु के निकट सोमवार की रात एक बाइक और एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गये. इसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये.

वजीरगंज. गया-राजगीर एनएच 82 पर थाना क्षेत्र अंतर्गत एरु के निकट सोमवार की रात एक बाइक और एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गये. इसमें सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों को वजीरगंज सीएचसी इलाज के लिए लाया गया. गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से मगध मेडिकल गया रेफर कर दिया गया. घायल के परिजन विजय मांझी ने बताया कि हम लोग ब्रह्मस्थान से शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो से लौट रहे थे. उसी समय एरू के निकट बाइक से टक्कर होने के बाद ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया. ऑटो चालक सहित पांच लोग घायल हो गये. घायलों में मोहड़ा प्रखंड अंतर्गत करसी बलवा पर निवासी बाबूलाल मांझी, भूषण मांझी, पिंकी देवी, बहन गुड़ी देवी व बिच्छा निवासी ऑटो चालक शामिल हैं. वहीं बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गये. थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में पीड़ितों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने पर मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >