शादी समारोह में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन घायल

शेरघाटी थाना क्षेत्र के लालगढ़ मुहल्ले में शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गयी. जानकारी के अनुसार, समारोह में किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी.

शेरघाटी. शेरघाटी थाना क्षेत्र के लालगढ़ मुहल्ले में शादी समारोह के दौरान मामूली कहासुनी अचानक हिंसक झड़प में बदल गयी. जानकारी के अनुसार, समारोह में किसी छोटी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी. इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया. सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने दोनों पक्षों को शांत कराते हुए मामले की विस्तृत जानकारी ली. पुलिस ने घायलों का बयान दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है, जो शादी समारोह के दौरान बढ़ गया. सब इंस्पेक्टर ने कहा कि पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है. जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस की सक्रियता से स्थिति नियंत्रण में है, हालांकि इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >