भाजपा का स्थापना दिवस मनाने को लेकर बैठक

भाजपा का स्थापना दिवस मनाने को लेकर तैयारी जोरों पर है. इस संबंध में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजतन यादव ने बताया की छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाना है.

गुरुआ. भाजपा का स्थापना दिवस मनाने को लेकर तैयारी जोरों पर है. इस संबंध में पूर्व मंडल अध्यक्ष रामजतन यादव ने बताया की छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाना है. इसको लेकर तैयारी जोरों से की जा रही है. बूथ स्तर पर झंडे का वितरण किया जा रहा है और लोगों को स्थापना दिवस को लेकर जागरूक किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरौंधा बाजार में एक बैठक कर लोगों के बीच झंडे का वितरण किया गया है. इस मौके पर भाजपा के महामंत्री चंद्रशेखर, कैलाशपति मिश्र, सुरेश प्रसाद गुप्ता, रवि रंजन उर्फ राजा बाबू, रामचरित्र पासवान आदि शामिल रहे. इधर दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित कुमार दांगी ने भी अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में घूमकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >