मशाल : साइकिल रेस में अंजलि, शिवानी और अभिषेक अव्वल

मशाल कार्यक्रम के अंतर्गत आमस प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

आमस. मशाल कार्यक्रम के अंतर्गत आमस प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय श्याम नगर नीमा के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र बैठा ने बताया कि साइकिल रेस में अंजलि कुमारी, शिवानी कुमारी, अभिषेक कुमार, कबड्डी में मुस्कान कुमारी, शिवानी कुमारी, पूजा कुमारी व सपना कुमारी जबकि वालीबॉल में बिट्टू, सौरभ, गॉडसन, अजीत और आसिफ रजा ने बेहतर प्रदर्शन किया. बताया जाता है कि स्कूल से चयनित छात्र-छात्राएं सीआरसी स्तर पर खेलेंगी. जहां से चयन होने के बाद प्रखंड, जिला और राज्य स्तर पर खेलने जायेंगे. राजेंद्र बैठा ने बताया कि इस प्रतियोगिता से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में खेल के प्रति जागरूकता आयेगी और उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा. इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक राजकुमार प्रसाद, पंकज कुमार, मंटू कुमार, शाहिद हुसैन, सुरेंद्र साव, अरविंद कुमार, शिक्षा प्रिया, श्यामा माला व सिखा रानी आदि उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >