वजीरगंज. दखिनगांव में रविवार को एक समारोह का आयोजन कर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रवींद्र नाथ सिंह उर्फ बाटो बाबू ने कहा कि आज ही के दिन अंग्रेजों ने इन वीर सपूतों को फांसी दे दी थी. समाजसेवी सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अमर शंकर, निदेशक पंकज कुमार, कुमार श्याम कन्हैया, प्रभात कुमार, मांगो सिंह, नूतन सिंह, पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार एवं अन्य समारोह को संबोधित किया. सभी ने उस समय की देशभक्ति के जज्बे को सराहा और आज के परिवेश में देशभक्ति को जगाने को भी प्रेरित किया. अंत में एक मिनट का मौन रखकर सामूहिक रूप से उपस्थित सभी लोगों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
