सीपीआइ जिला परिषद की बैठक में फैसला, 10 जून को किसान महापंचायत

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक मो याहिया की अध्यक्षता में मणि भूषण भवन स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई.

गया जी. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक मो याहिया की अध्यक्षता में मणि भूषण भवन स्थित जिला कार्यालय में संपन्न हुई. बैठक की शुरुआत शोक प्रस्ताव के साथ हुई, जिसमें युसूफ अंसारी, सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले, अखिल भारतीय किसान सभा के पूर्व महामंत्री अतुल कुमार अंजन तथा बोधगया के सुरेंद्र दास को एक मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद राज्य सचिव राम नरेश पांडेय ने देश की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है और इसका उदाहरण पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव है.उन्होंने संगठन को मजबूत कर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया. बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले 10 जून को गया में किसान महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसमें गया के साथ जहानाबाद, अरवल, नवादा, शेखपुरा, रोहतास, नालंदा, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर व कैमूर जिलों के किसानों की भागीदारी होगी. महापंचायत के माध्यम से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जायेगा. साथ ही 10 से 12 जून तक बोधगया में किसान सभा की राष्ट्रीय परिषद की तीन दिवसीय बैठक आयोजित करने की भी जानकारी दी गयी. इसमें देशभर से करीब 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में उनके ठहरने व अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी तय की गयी. मौके पर सीताराम शर्मा, मसूद मंजर, दयानंद वर्मा, सीता यादव, किरण प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >