गया जी में आहार से अतिक्रमण हटाने के लिए चला प्रशासन का बुलडोजर, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Gaya Ji News : गया जी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के कन्हील गांव में प्रशासन ने वर्षों पुराने आहार अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया. डीएम के निर्देश पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच यह अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है.

Gaya Ji News : बेलागंज थाना क्षेत्र के कन्हील गांव में रविवार को प्रशासन ने आहार पर किए गए वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया. डीएम के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस कार्रवाई के दौरान जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. अंचलाधिकारी सुधीर तिवारी ने बताया कि कन्हील गांव के आहार पर लंबे समय से अवैध अतिक्रमण किया गया था.

सभी कानूनी प्रक्रियाएं हुई पूरी

इस मामले को लेकर कई वर्षों से प्रशासनिक प्रक्रिया चल रही थी. सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि और जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि आम लोगों को उसका लाभ मिल सके. अभियान के दौरान प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से आहार की जमीन से अवैध कब्जा हटाया. पूरे अभियान के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार के विरोध या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अभियान

प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से कार्रवाई पूरी की. अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा. इस मौके पर बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, राजस्व पदाधिकारी रोशन कुमार सहित अंचल एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा पुलिस बल मौजूद रहे.

Also Read :गया जी : बेलागंज में पुलिस की छापेमारी, कुर्की वारंटी समेत सात आरोपी गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >