केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ी, पहले से रची गई थी हमले की साजिश, तीसरा आरोपी अब भी फरार

Jitan Ram Manjhi : जिले के सिसवर स्थित सेंट थॉमस इंग्लिश स्कूल में केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Jitan Ram Manjhi : जिले के सिसवर स्थित सेंट थॉमस इंग्लिश स्कूल में केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. दो आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.

मांझी की सुरक्षा बढ़ाई गई

हमले के बाद वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है. एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर शनिवार से जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनकी सुरक्षा में पुलिस लाइन से अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है. तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रातभर कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार होने में सफल रहा. पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

दारोगा के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने इस मामले में दारोगा के बयान के आधार पर तीन युवकों को नामजद आरोपी बनाया है. घटना के तुरंत बाद दो आरोपितों को मौके से ही दबोच लिया गया था, जबकि तीसरा आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि हमला अचानक नहीं, बल्कि पूरी योजना के तहत किया गया था. आरोपितों ने पहले से साजिश रची और फिर स्कूल के कार्यक्रम के दौरान मंच से संबोधन कर रहे केंद्रीय मंत्री को निशाना बनाया.

पुलिस मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट

इस घटना को लेकर राज्य पुलिस मुख्यालय ने भी कड़ा रुख अपनाया है. मुख्यालय ने एसएसपी से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. वरीय अधिकारियों को लगातार अपडेट दिया जा रहा है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है.

Also Read: जीतन राम मांझी पर हमला मामले में बड़ा खुलासा, दारोगा के बयान पर केस दर्ज, आरोपित की तलाश में रातभर छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >