गया जी : धनबाद में सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के जवान की मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड पुलिस के जवान विक्रम पाल की धनबाद में सड़क हादसे में दुखद मृत्यु हो गई. घटना से उनके गांव दलेलचक में शोक की लहर दौड़ गई है. परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Gaya Ji News : बेलागंज थाना क्षेत्र के दलेलचक गांव निवासी झारखंड पुलिस के जवान विक्रम पाल उर्फ विक्की कुमार की धनबाद में सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, वह धनबाद पुलिस लाइन से ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही गांव में पसरा सन्नाटा

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे दलेलचक गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

ग्रामीणों के अनुसार, विक्रम पाल बेहद मिलनसार, शांत स्वभाव और सभी के सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले युवक थे. उनकी असमय मौत से गांव के लोग गहरे सदमे में हैं.

पिता की मौत के बाद अनुकंपा पर मिली थी नौकरी

बताया जाता है कि वर्ष 2015 में उनके पिता स्वर्गीय रामाशीष यादव, जो झारखंड पुलिस में कार्यरत थे, की भी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी. इसके बाद अनुकंपा के आधार पर विक्रम पाल को झारखंड पुलिस में नौकरी मिली थी. वर्तमान में वह धनबाद पुलिस लाइन में पदस्थापित थे.

मृतक अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक पुत्री तथा दो भाइयों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है और परिजन तथा ग्रामीण उनके पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं. परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

Also Read : चतरा गार्ड हत्याकांड : JDU विधायक के बेटे रॉकी यादव और सरकारी गार्ड हिरासत में, मां के सरकारी बॉडीगार्ड को लेकर घूमने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >