पत्नी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर पति हुआ फरार

मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत हरिओबारा गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आयी, जहां सोनू भारती ने अपनी पत्नी हेमंती देवी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया.

डुमरिया. मैगरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत हरिओबारा गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आयी, जहां सोनू भारती ने अपनी पत्नी हेमंती देवी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में हेमंती देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैगरा में भर्ती कराया. वहां जीएनएम प्रियंका कुमारी और एएनएम गीता कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया रेफर कर दिया गया. घायल हेमंती देवी के अनुसार, उनके पति सोनू भारती रांची में पेंटर का काम करते हैं. मंगलवार सुबह ही वह रांची से घर लौटे और शराब के नशे में गाली-गलौज करने लगे. इसी दौरान उन्होंने हत्या की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया. बचाव के दौरान महिला का बायां हाथ गंभीर रूप से कट गया, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आयी हैं. मौके पर पहुंचे डायल 112 टीम के दारोगा गौतम पासवान ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और मैगरा थाना पुलिस को सूचना दे दी गयी है. घटना के बाद आरोपित पति मौके से फरार हो गया है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANOJ MISHRA

MANOJ MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >