शेरपुर में नया ट्रांसफॉर्मर लगने से खुशी

गुरुआ प्रखंड की चिलोर पंचायत के शेरपुर गांव में पांच दिन पहले अचानक वहां ट्रांसफॉर्मर जल गया था. इससे वहां के ग्रामीण काफी परेशान हो गये थे.

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड की चिलोर पंचायत के शेरपुर गांव में पांच दिन पहले अचानक वहां ट्रांसफॉर्मर जल गया था. इससे वहां के ग्रामीण काफी परेशान हो गये थे. लेकिन, जेइ राम कृष्ण मणि की पहल के बाद वहां नया ट्रांसफॉर्मर लगा दिया गया है. शेरपुर गांव के ग्रामीण अमरेंद्र कुमार सिंह,अरविंद कुमार आदि ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जल जाने से सबसे अधिक पेयजल संकट उत्पन्न हो गया था. लेकिन, अब नया ट्रांसफॉर्मर लगने से यहां के ग्रामीण काफी लाभान्वित होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >