तालाब में डूबने से बच्ची की मौत

गुरारू में मां व भाई के साथ कपड़ा धोने गयी थी बच्ची

गुरारू में मां व भाई के साथ कपड़ा धोने गयी थी बच्ची गुरारू. स्थानीय थाना क्षेत्र के बरोरह गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. इस दौरान बच्ची को तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गयी. इसके बाद गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाल लिया है. बताया जा रहा है कि मृतका बरोरह गांव के रहने वाले शिवपूजन पासवान की 12 वर्षीय पुत्री सलोनी कुमारी है. अपने भाई और अपनी मम्मी के साथ तालाब में कपड़े धोने के लिए गयी थी. तालाब के किनारे कपड़ा धोने के दौरान पैर फिसलने से वह डूब गयी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. बच्ची की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. इस दौरान पूर्व पंचायत समिति दीपक कुमार गुप्ता ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजे देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >