दिन में खुदाई, रात में भर जाता है गड्ढा, गयाजी के इस गांव का रहस्य बना चर्चा का विषय

गांव में रोज करीब 10 फीट खुदाई हो रही है, लेकिन सुबह होते-होते गड्ढा फिर 5-6 फीट तक भर जाता है. इस अजीब घटना को लेकर इलाके में खूब चर्चा है. कुछ लोग इसे भगवान का चमत्कार और लीला मान रहे हैं.

Gayaji News: (गयाजी से अरविंद कुमार सिंह) जिले के फतेहपुर थाना इलाका के कोकथा गांव में प्राचीन तालाब की खुदाई के दौरान लकड़ी का एक रहस्यमयी स्तंभ मिलने से इलाके में चर्चा का माहौल है. ग्रामीणों के बीच इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार गांव का यह तालाब काफी पुराना है. हाल ही में जल संसाधन विभाग द्वारा तालाब की खुदाई कराई जा रही थी.

क्या है पूरी खबर

करीब 30 फीट खुदाई के बाद जमीन के अंदर लकड़ी के एक बड़े स्तंभ का ऊपरी हिस्सा दिखाई दिया. इसके बाद से ग्रामीण अपने स्तर पर लगातार तीन दिनों से स्तंभ को बाहर निकालने में जुटे हुए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन करीब 10 फीट तक खुदाई की जाती है, लेकिन रात में गड्ढा अपने आप 5 से 6 फीट तक भर जाता है. इसे लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं और कुछ लोग इसे ‘भगवान की लीला’ भी बता रहे हैं.

खुदाई के बाद भी नहीं निकल पा रहा स्तंभ

ग्रामीण चंदेश्वर यादव, रवि कुमार, शांति देवी, पार्वती देवी और सतीश कुमार ने बताया कि काफी खुदाई के बाद भी स्तंभ को पूरी तरह बाहर नहीं निकाला जा सका है. खुदाई के दौरान प्राचीन काल में महलों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली ईंटें भी मिलने की बात कही जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि जमीन के अंदर वर्षों तक दबे रहने के बावजूद स्तंभ की लकड़ी न तो सड़ी है और न ही उसकी मजबूती कम हुई है.

ऐतिहासिक रहस्य छिपे होने की आशंका

इससे लोगों को आशंका है कि जमीन के अंदर कोई प्राचीन संरचना या ऐतिहासिक रहस्य छिपा हो सकता है. ग्रामीणों ने पुरातत्व विभाग से वैज्ञानिक तरीके से खुदाई कराने की मांग की है. वहीं मनोज कुमार ने बताया कि मामले की उन्हें अब तक कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है.

Also Read: कैमूर के दुर्गावती नदी में मिले मानव के कटे हुए अंग, मौके पर पहुंची पुलिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >