गयाजी में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

आमस थाना इलाके के चंडिस्थान स्थित जीटी रोड पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए.

Gayaji News: (गयाजी से अली) आमस थाना इलाका के चंडिस्थान स्थित जीटी रोड पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार दो अन्य लोग घायल हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक की पहचान रौशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय कामेश्वर दास के रूप में की गई है.

कैसे हुआ हादसा

बताया जाता है कि उनकी पत्नी चंडिस्थान स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं. पत्नी के लिए जूस खरीदने वह बाजार आए थे. इसी दौरान पूर्व से पश्चिम की ओर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

घायलों का इलाज जारी

हादसे में बाइक सवार दो अन्य लोग भी घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Also Read: औरंगाबाद में तीन डिसमिल जमीन के लिए मारपीट, पांच महिला सहित 6 घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi kumari

साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >