गया जी न्यूज: डोभी में 37 लीटर अवैध शराब बरामद, मां-बेटे गिरफ्तार

Gayaji News: डोभी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमारुत और मटन मोड़ इलाके में छापेमारी कर 37.375 लीटर अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Gayaji News(ओमकार सिन्हा): गुप्त सूचना के आधार पर डोभी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमारुत और मटन मोड़ इलाके में छापेमारी कर 37.375 लीटर विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब जब्त की. मौके से शराब तस्कर मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार तस्करों की पहचान थाना क्षेत्र के अमारुत निवासी शंकर कुमार और मुकीया देवी के रूप में हुई है.

अलग-अलग स्थानों पर रखी हुई थी शराब

डोभी एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान उनके घर और मिल में अलग-अलग स्थानों पर रखी शराब बरामद हुई. उन्होंने यह भी कहा कि हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों का स्थानीय स्तर पर अवैध कारोबार में संलिप्त होना संदिग्ध था. बरामद शराब में रॉयल गोल्ड व्हिस्की, किंगफिशर बीयर, गॉड फादर बीयर सहित सात कंपनियों के विभिन्न ब्रांड शामिल हैं. कुल मात्रा 37.375 लीटर बताई जा रही है.

160 लीटर विदेशी शराब बरामद

एसएचओ ने बताया कि इससे पूर्व 13 मार्च 2025 को शराब तस्कर के घर और दुकान से 160 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी. उस समय मौके से शराब तस्कर शंकर साव और उसके भाई भोला साव को गिरफ्तार किया गया था. एक महीने बाद शंकर साव जेल से छूटकर आया और फिर शराब का धंधा करने लगा। शराब कहां से लाई जाती है और इसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं, मामले की जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने स्थानीय लोगों से अवैध शराब की सूचना पुलिस को देने की अपील की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है. मामले में जब्त शराब को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है.

Also Read: बेलागंज में किशोर शांतनु हत्याकांड: कई संदिग्ध हिरासत में, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >