Gaya News : हॉकी की महिला खिलाड़ियों ने महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

Gaya News : राजगीर में आयोजित हॉकी की चैंपियनशिप ट्रॉफी में भाग ले रही महिला खिलाड़ियों ने बुधवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इनमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही अन्य देशों की खिलाड़ी भी शामिल थीं.

बोधगया. राजगीर में आयोजित हॉकी की चैंपियनशिप ट्रॉफी में भाग ले रही महिला खिलाड़ियों ने बुधवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. इनमें भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही अन्य देशों की खिलाड़ी भी शामिल थीं. खिलाड़ियों के साथ ही अन्य ऑफिसियल, फिजियोथेरेपिस्ट भी महाबोधि मंदिर पहुंची थी. यहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना के बाद पवित्र बोधिवृक्ष को नमन किया व मंदिर परिसर को देखा.बीटीएमसी की सचिव डॉ महाश्वेता महारथी के साथ ही मुख्य भिक्षु चालिंदा, केयर टेकर भिक्खु डॉ दीनानंद सहित अन्य ने खिलाड़ियों को खादा भेंट कर स्वागत किया व पूजा-अर्चना करायी. मंदिर प्रबंधन की ओर से सभी 19 खिलाड़ियों व अन्य को बोधि पत्ता व सोवेनियर भेंट कर सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >